GautambudhnagarGreater noida news

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्थानीय लोगों को बड़ी सौगात, यमुना एक्सप्रेसवे पर आवागमन हुआ सुगम

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्थानीय लोगों को बड़ी सौगात, यमुना एक्सप्रेसवे पर आवागमन हुआ सुगम

जेवर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जेवर क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों को यमुना एक्सप्रेसवे पर आवागमन की बड़ी सुविधा मिली है। पूर्व घोषणा के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे और आसपास के गांवों में रहने वाले स्थानीय नागरिक अब निर्धारित पहचान-पत्र दिखाकर दैनिक एवं आवश्यक कार्यों के लिए एक्सप्रेसवे पर आवागमन कर सकेंगे।इस सुविधा से तहसील, कलेक्ट्रेट, न्यायालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय सहित जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। लंबे समय से स्थानीय नागरिकों द्वारा आवागमन को सुगम बनाने की मांग की जा रही थी।जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे और क्षेत्र की विकास परियोजनाओं के लिए किसानों ने अपनी जमीन देकर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में किसानों और स्थानीय नागरिकों को विकास से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिलना उनके योगदान के प्रति सम्मान है।

उन्होंने कहा कि यमुना क्षेत्र में औद्योगिक निवेश, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई बड़ी परियोजनाओं के चलते तेजी से विकास हो रहा है। ऐसे में स्थानीय नागरिकों की सुविधाओं और हितों को प्राथमिकता देना जरूरी है। विधायक ने व्यवस्था को लागू कराने में सहयोग करने वाले यमुना प्राधिकरण, एक्सप्रेसवे संचालन से जुड़े अधिकारियों और संबंधित संस्थाओं का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button