GautambudhnagarGreater noida news

जीएल बजाज में एमबीए बैच 2026-28 के लिए ‘परिचय 2026’ का आयोजन, उद्योग और डिजिटल भविष्य से रूबरू हुए विद्यार्थी

जीएल बजाज में एमबीए बैच 2026-28 के लिए ‘परिचय 2026’ का आयोजन, उद्योग और डिजिटल भविष्य से रूबरू हुए विद्यार्थी

ग्रेटर नोएडा। जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (जीएलबीआईटीएम) में एमबीए बैच 2026-28 के लिए दो दिवसीय ‘परिचय 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 16 और 17 सितंबर को एकेडमिक ब्लॉक-1 स्थित एसएचडी हॉल में आयोजित कार्यक्रम की थीम ‘फाइंड योर स्पार्क’ रही।

कार्यक्रम में शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के साथ नेतृत्व, नवाचार, प्रोफेशनल विकास और बदलते कारोबारी माहौल से जुड़े अनुभव साझा किए। आई-गेज से जुड़े डॉ. दीपक वोहरा ने विद्यार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने, जिज्ञासु बने रहने और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। वहीं, आईएसके बायोसाइंसेज के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर सी.के. सभरवाल ने अपने कॉर्पोरेट अनुभव साझा करते हुए प्रोफेशनल वैल्यूज, अनुकूलन क्षमता और सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला।नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने बदलते प्रोफेशनल वातावरण में प्रबंधन शिक्षा की भूमिका पर जोर दिया। सीईओ कार्तिकेय अग्रवाल नेअकादमिक शिक्षा को उद्योग की अपेक्षाओं और उभरते प्रोफेशनल रुझानों से जोड़ने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘फ्यूचर रेडी मैनेजर्स: लीडरशिप, इनोवेशन एंड डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन’ विषय पर आयोजित पैनल डिस्कशन रहा। इसमें अक्षय मेहर, सुप्रिया शर्मा, गुरप्रीत सिंह, विपुल कपूर और अभिषेक सिंह ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने तकनीकी बदलाव, नए बिजनेस मॉडल, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और भविष्य के मैनेजर्स के लिए जरूरी नेतृत्व क्षमता पर विद्यार्थियों से संवाद किया।पैनल चर्चा में प्रभावी संवाद, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता, अनुकूलन और नवाचार जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बताया कि बदलते कारोबारी परिवेश में मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के लिए प्रबंधन सिद्धांतों के साथ तकनीक और डेटा आधारित प्रक्रियाओं की समझ भी महत्वपूर्ण होती जा रही है।दो दिवसीय ‘परिचय 2026’ कार्यक्रम ने एमबीए बैच 2026-28 के विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के साथ उद्योग की कार्यप्रणाली और प्रोफेशनल अपेक्षाओं को समझने का अवसर दिया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ और जीएल बजाज परिवार ने नए विद्यार्थियों के उज्ज्वल शैक्षणिक एवं प्रोफेशनल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button