25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा पर गौतमबुद्धनगर में जले ढाई लाख दीप, सेवा संकल्प के रूप में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा पर गौतमबुद्धनगर में जले ढाई लाख दीप, सेवा संकल्प के रूप में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन के अवसर पर जनपद गौतमबुद्धनगर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले में करीब ढाई लाख दीप जलाकर प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को सेवा और जनकल्याण के रूप में याद किया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान, अस्पतालों में फल वितरण, वृक्षारोपण सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित हुईं।सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, आवास, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में कई योजनाओं को गति मिली है। उन्होंने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला और जनधन जैसी योजनाओं का उल्लेख किया।
एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा संकल्प से जुड़ा रहा है। उनके कार्यकाल में गुजरात और देश में विकास योजनाओं के साथ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया।विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास को गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा तक पहुंचाने का काम हुआ है। विधायक धीरेन्द्र सिंह ने डिजिटल इंडिया, इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक सुविधाओं के क्षेत्र में हुए कार्यों का उल्लेख किया।
अमित चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन कार्यकर्ताओं के लिए केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाजसेवा का संकल्प लेने का अवसर है।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण का संदेश पहुंचाना ही सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य है।इस अवसर पर वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, कर्मवीर आर्य, धर्मेन्द्र भाटी, सतेन्द्र नागर, दीपक भारद्वाज, पवन रावल, विकास चौधरी, पवन बंसल, पवन नागर, सरदीप नागर, अरुण प्रधान, बलराज भाटी, चन्द्रमणि भारद्वाज, वंदना वानखेड़े, योगेश चौहान, गायत्री तिवारी, रजनी तोमर, मुकेश भाटी, गीता सागर, हेमंत झा, सत्यपाल शर्मा, अश्वनी गोयल, अर्पित तिवारी, मनोज मावी, भिखारी सिंह, राजीव सिंघल, महेंद्र नागर, लोकेश त्यागी, राज नागर, विमल पुंडीर, संजीव शर्मा, जितेंद्र भाटी, सचिन गौतम, गजेंद्र वाल्मीकि, सुनील रावत, दिनेश भाटी, वरुण धीमान सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर सेवा संकल्प अभियान में भाग लिया।




