GautambudhnagarGreater noida news

किसान एकता संघ का ऐलान 21 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगी तालाबंदी

किसान एकता संघ का ऐलान 21 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगी तालाबंदी

दनकौर।किसान एकता संघ की बैठक बुधवार को कैंप कार्यालय, चौधरी राजेंद्र प्रधान फार्म हाउस, दनकौर में आयोजित की गई। बैठक में किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर चल रहे धरने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसानों का धरना लगातार आठ दिनों से जारी है, लेकिन अभी तक प्राधिकरण के किसी अधिकारी ने किसानों से वार्ता करने की पहल नहीं की है। अधिकारियों के इस रवैये को लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है।बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो 21 सितंबर को किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किसान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दोनों मुख्य गेटों पर तालाबंदी करेंगे तथा प्राधिकरण में किसी भी प्रकार का कार्य नहीं होने देंगे.किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान ने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारी किसानों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने में पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ लगातार हो रही अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में चौधरी सोरन प्रधान, श्रीकृष्ण बैंसला, मोहन पाल नागर, वनीस प्रधान, उमेद एडवोकेट, रवि नागर, पप्पे नागर, विक्रम नागर, ओमेंद्र खारी, मनोज भाटी, हेमराज बीडीसी, जगदीश शर्मा, जेपी नागर, ओमबीर, परवेज खान, मेहरबान अली, सुभाष भाटी, राजीव नागर, सोनू नागर, अजय ठाकुर सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button