विश्व एक्जिमा दिवस पर निम्स अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व एक्जिमा दिवस पर निम्स अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ग्रेटर नोएडा।विश्व एक्जिमा दिवस के अवसर पर निम्स अस्पताल के त्वचा रोग विभाग ने डॉ. (कर्नल) एस. श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मेहक गुप्ता (असिस्टेंट प्रोफेसर) और डॉ. सुषमा एम. (सीनियर रेजिडेंट) ने किया। इसमें त्वचा रोग विभाग के रेजिडेंट्स ने सक्रिय भागीदारी की। डॉ. हम्माद एम. और डॉ. अज़रा शाहनवाज़ ने एक्जिमा के प्रति जागरूकता, समय पर पहचान और उचित उपचार के महत्व पर जानकारी साझा की।
कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों, तीमारदारों, स्वास्थ्यकर्मियों और आम लोगों को एक्जिमा के लक्षणों, कारणों, बचाव और उपचार के बारे में जागरूक करना था। विशेषज्ञों ने बताया कि त्वचा में रूखापन, खुजली, लालिमा, पपड़ी और बार-बार होने वाले घाव एक्जिमा के सामान्य लक्षण हो सकते हैं।कार्यक्रम में बताया गया कि एक्जिमा लंबे समय तक रहने वाली और बार-बार उभरने वाली समस्या हो सकती है। नियमित मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल, हल्की त्वचा देखभाल, जलन पैदा करने वाले पदार्थों और व्यक्तिगत ट्रिगर से बचाव तथा डॉक्टर द्वारा बताए गए उपचार का पालन जरूरी है।
इस दौरान एक्जिमा से जुड़ी गलतफहमियों को भी दूर किया गया। विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि एक्जिमा संक्रामक बीमारी नहीं है। संवादात्मक सत्र में मरीजों और तीमारदारों ने सवाल पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान किया।




