रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने नेपाल के आपदा पीड़ितों के रिलीफ के लिये भेंट की धनराशि
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने नेपाल के आपदा पीड़ितों के रिलीफ के लिये भेंट की धनराशि

ग्रेटर नोएडा । रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने पड़ोसी देश नेपाल में आयी आपदा से प्रभावित लोगों को आंशिक सहयोग के लिये एकत्र की गयी तीन लाख एक हजार रू की धनराशि का चेक रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 के डिस्ट्रिक गवर्नर रो0 अमित गुप्ता को भेंट किया।क्लब ट्रेनर रो0 सौरभ बंसल ने बताया कि नेपाल की भयावक आपदा में मानवीय आधार पर कुछ सहयोग के लिए डिस्ट्रिक गवर्नर रो0 अमित गुप्ता ने डिस्ट्रिक्ट 3012 में रिलीफ फंड जुटाने के लिये अभियान चलाया।
रक्षाबंधन के दिन चलाये गये इस अभियान को ग्रीन ग्रेटर नोएडा के सदस्यों ने भरपूर समर्थन किया और एक ही दिन में तीन लाख रू एकत्र कर तत्काल ही जमा करा दिये।क्लब अध्यक्ष रो0 निखिल गर्ग ने बताया कि रोटरी की मूल भावना स्वयं से पहले सेवा को चरितार्थ करते हुए क्लब के सदस्यों ने जिस प्रकार से सहयोग के लिये अपने हाथ आगे बढ़ाए है उससे वो अभिभूत है।इस अवसर पर रो0 विनोद कसाना, रो0 डॉ0 के के शर्मा, रो0 अतुल जैन, रो0 ऋषि अग्रवाल, रो0 एम पी सिंह, उपस्थित रहे।




