एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल के लिए गौरव का क्षण, प्रधानाचार्या और उप-प्रधानाचार्या को मिला बेस्ट अवॉर्ड
एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल के लिए गौरव का क्षण, प्रधानाचार्या और उप-प्रधानाचार्या को मिला बेस्ट अवॉर्ड

ग्रेटर नोएडा। एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल परिवार के लिए 29 अगस्त 2026 का दिन गौरव और सम्मान से भरा रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या गार्गी घोष कांसबनिक को ‘बेस्ट प्रिंसिपल अवॉर्ड’ तथा उप-प्रधानाचार्या मेघा भटनागर को ‘बेस्ट वाइस प्रिंसिपल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।यह प्रतिष्ठित सम्मान रेडिसन ब्लू एमबीडी होटल, सेक्टर-18, नोएडा में आयोजित ‘अकादमिक लीडरशिप समिट एंड फेलिसिटेशंस 2026’ के दौरान प्रदान किया गया।दोनों सम्मान विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षणिक नेतृत्व, दूरदर्शी सोच, नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर प्रयासों को मान्यता प्रदान करते हैं। इस उपलब्धि से एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है।विद्यालय परिवार ने प्रधानाचार्या गार्गी घोष कांसबनिक और उप-प्रधानाचार्या मेघा भटनागर को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




