GautambudhnagarGreater noida news

विशेष बच्चों ने डीएम मेधा रूपम को बांधीं अपने हाथों से बनाई राखियां, रक्षाबंधन पर खिले बच्चों के चेहरे

विशेष बच्चों ने डीएम मेधा रूपम को बांधीं अपने हाथों से बनाई राखियां, रक्षाबंधन पर खिले बच्चों के चेहरे

ग्रेटर नोएडा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आर्या फैशन्स की संस्थापिका महिला उद्यमी डॉ. खुशबू सिंह के साथ अभय किड्स फाउंडेशन के विशेष बच्चों ने कलेक्ट्रेट, ग्रेटर नोएडा में जिलाधिकारी मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।आर्या फैशन्स की ओर से ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम और अन्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को हैंडीक्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी पहल के तहत बच्चों को रक्षाबंधन से पहले राखी बनाने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और हुनर से सुंदर राखियां तैयार कीं।कलेक्ट्रेट में बच्चों ने जब डीएम मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखियां बांधीं तो उनके चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया। डीएम ने बच्चों से आत्मीयता से बातचीत कर उनके प्रयासों की सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने आर्या फैशन्स की ओर से विशेष बच्चों को दिए जा रहे हैंडीक्राफ्ट प्रशिक्षण की पहल की भी प्रशंसा की।इस अवसर पर डॉ. खुशबू सिंह ने कहा कि उद्देश्य विशेष बच्चों को हुनर सिखाकर आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरे की मुस्कान और उनकी उपलब्धि ही उनके प्रयासों का सबसे बड़ा सम्मान है।अभय किड्स फाउंडेशन की प्रधानाचार्या दिशा कपूर ने भी आर्या फैशन्स के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से विशेष बच्चों में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत होती है।

Related Articles

Back to top button