GautambudhnagarGreater noida news

आई.टी.एस. कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़, ग्रेटर नोएडा में “शुभारंभ 5.0” ओरिएंटेशन प्रोग्राम का भव्य आयोजन

आई.टी.एस. कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़, ग्रेटर नोएडा में “शुभारंभ 5.0” ओरिएंटेशन प्रोग्राम का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा । आई.टी.एस. कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़, ग्रेटर नोएडा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026–2029 हेतु पाँच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम “शुभारंभ 5.0” का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की थीम “डिजिटल एवं एआई युग में भावी नेतृत्वकर्ताओं का निर्माण: कॉर्पोरेट कौशल एवं उद्योग जगत की अपेक्षाएँ” है।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक संस्कृति, अनुशासन, मूल्यों एवं उपलब्ध अवसरों से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें बदलते डिजिटल एवं एआई युग की कॉर्पोरेट आवश्यकताओं, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल एवं व्यावसायिक दक्षताओं के लिए तैयार करना है।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. एस. के. काक, पूर्व कुलपति, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ एवं डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ, तथा एनबीए के सामान्य परिषद सदस्य, सौरभ मिश्रा, उपाध्यक्ष, सीआईपीएल , सुरेंद्र सूद, जनसंपर्क निदेशक, ई .टी.एस.द एजुकेशन ग्रुप एवं डॉ. दिलीप सिंह, प्राचार्य, आई टी एस कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ द्वारा मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।इस अवसर पर डॉ. दिलीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी तथा आगामी तीन वर्षों की शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं। सुरेंद्र सूद ने विद्यार्थियों को संस्थान की उत्कृष्ट सीखने की संस्कृति का लाभ उठाने और निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। सौरभ मिश्रा ने सफलता के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण एवं सीखने की प्रवृत्ति को महत्वपूर्ण बताया।मुख्य अतिथि प्रो. एस. के. काक ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें ज्ञानार्जन, नेतृत्व, करियर निर्माण एवं बदलते कॉर्पोरेट परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने तकनीकी एवं व्यावसायिक दक्षताओं के साथ-साथ मानवीय मूल्यों, अच्छे संस्कार एवं सकारात्मक व्यक्तित्व के विकास पर भी जोर दिया तथा कहा कि जीवन में सफल होने के साथ-साथ एक अच्छा इंसान बनना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।“शुभारंभ 5.0” के अंतर्गत विशेषज्ञ व्याख्यान, संवादात्मक सत्र, उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद, व्यक्तित्व विकास एवं कॉर्पोरेट कौशल विकास जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, समस्या-समाधान, टीम भावना एवं नेतृत्व कौशल का विकास करना है।इस अवसर पर आई.टी.एस. संस्थान समूह के चेयरमैन आर. पी. चड्डा ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button