GautambudhnagarGreater noida news

एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला, एम्स की टीम ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला, एम्स की टीम ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

ग्रेटर नोएडा/नई दिल्ली। एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल के पब्लिक हेल्थ क्लब की ओर से विद्यालय परिसर में किशोरों के लिए ‘नशा दुरुपयोग’ विषय पर विशेष जागरूकता एवं आउटरीच कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजकों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के किसी निजी सीबीएसई विद्यालय में एम्स नई दिल्ली की ओर से इस प्रकार की जागरूकता कार्यशाला का यह पहला आयोजन है।कार्यक्रम का आयोजन पब्लिक हेल्थ क्लब, एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल ने यूनिवर्सिटी ऑफ मेम्फिस, अमेरिका के सहयोग से किया। इसमें नेशनल पॉइज़न्स इंफॉर्मेशन सेंटर (एनपीआईसी), एम्स नई दिल्ली की टीम ने मुख्य संसाधन संस्था के रूप में सहभागिता की।कार्यशाला की अगुवाई एम्स के फार्माकोलॉजी विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं नोडल अधिकारी डॉ. स्वाति शर्मा ने की। कार्यक्रम को संवादात्मक और रोचक बनाया गया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, इसके खतरों और इससे बचाव के प्रति जागरूक किया गया।एनपीआईसी, एम्स की टीम में डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ. अजय गॉडविन पोटनूरी, डॉ. ज्योति गौतम, प्रीति राणा, शारदा वामन वाघाडे और हरिंदर भिडुरी शामिल रहे।कार्यक्रम में फाउंडेशन ऑफ हेल्थकेयर टेक्नोलॉजीज़ सोसाइटी का भी सक्रिय सहयोग रहा। संस्था की ओर से डॉ. उपमा शर्मा और रितिका कपूर ने सहभागिता की।कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। अतिथि प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों में नशा दुरुपयोग के प्रति जागरूकता की सराहना करते हुए पब्लिक हेल्थ क्लब के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।विद्यालय की प्रधानाचार्या गार्गी घोष कंसाबनिक ने सभी अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अतिथियों को विद्यालय के स्मृति-चिह्न एवं पब्लिक हेल्थ क्लब की प्रथम पत्रिका भेंट की। कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button