GautambudhnagarGreater noida news

यमुना प्राधिकरण में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ अगस्त क्रांति के तहत किया आंदोलन।

यमुना प्राधिकरण में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ अगस्त क्रांति के तहत किया आंदोलन।

ग्रेटर नोएडा।यमुना प्राधिकरण में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार खिलाफ, शहर की तर्ज पर गांवों का विकास,प्राइवेट बिल्डरों के द्वारा भूजल दोहन,यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले ग्रामीणों के स्वास्थ्य,किसानों के बच्चों को बेहतर शिक्षा की मांग को लेकर अगस्त क्रांति के तहत करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेम प्रधान के नेतृत्व में मुख्य कार्यपालक राकेश कुमार को संबोधित पत्र अपर मुख्य कार्यपालक मनीष मीणा को सौंपा।करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं आलोक नागर ने बताया कि अगस्त क्रांति के तहत यमुना प्राधिकरण के विभिन्न विभागों में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए राक्षस रूपी भ्रष्टाचार को प्रभावी रूप से खत्म करने की मांग की गई। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत निर्माण कार्यों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिस कारण सड़क,भवन नाले एवं सेक्टरों के निर्माण ध्वस्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गाँवो का विकास शहर की तर्ज पर किया जाए। किसानों के बच्चों की पढ़ाई के लिए इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाए। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सुपर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पतालों का निर्माण किया जाए। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत प्राइवेट बिल्डर बड़े स्तर पर पिछले लंबे समय से भूजल दोहन कर रहे हैं जिस कारण आने वाले समय में स्थानीय लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो करप्शन फ्री इंडिया संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।

इस दौरान- आलोक नागर बलराज हूंण प्रेम प्रधान राकेश नागर हरेंद्र कसाना रिंकू बैंसला यतेंद्र नागर तेजवीर चौहान कृष्ण नागर प्रीतम सिंह राठी आकाश नागर वरूण पवन यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button