यमुना एक्सप्रेसवे लूटकांड का खुलासा करने वाली दनकौर पुलिस का सम्मान
यमुना एक्सप्रेसवे लूटकांड का खुलासा करने वाली दनकौर पुलिस का सम्मान

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर राजस्थान जा रहे परिवार से मारपीट और लूट की घटना का खुलासा करने वाली दनकौर पुलिस को क्राइम कंट्रोल एवं मानव अधिकार संघ के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। बुधवार को संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश गर्ग, जेवर विधानसभा अध्यक्ष अनिल गोयल, मंत्री मयंक भारद्वाज, व्यापारी नेता संदीप जैन सहित अन्य पदाधिकारी दनकौर कोतवाली पहुंचे।पदाधिकारियों ने कोतवाली प्रभारी मनोज चौहान और एसएसआई सोहनपाल सिंह को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और बदमाशों की गिरफ्तारी की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपियों की तलाश के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटकांड का खुलासा किया।संघ पदाधिकारियों ने पुलिस टीम की सक्रियता की सराहना करते हुए यमुना एक्सप्रेसवे समेत पूरे क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखने की अपेक्षा जताई। वहीं, कोतवाली प्रभारी मनोज चौहान ने सम्मान के लिए संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।




