जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम में दिया स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम में दिया स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

ग्रेटर नोएडा। जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा के कक्षा आठवीं ‘अ’ एवं आठवीं ‘ब’ के विद्यार्थियों ने महर्षि वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल, सेक्टर-36, ग्रेटर नोएडा में आयोजित सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक संवेदनशीलता, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्थानीय समुदाय के लोगों से संवाद कर स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। विद्यार्थियों ने लोगों की लंबाई और वजन मापकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। साथ ही योग एवं व्यायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा दलिया, बेसन, चावल, दाल सहित विभिन्न खाद्यान्नों का वितरण भी किया गया। विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान को व्यवहार में उतारते हुए समाज के प्रति जिम्मेदारी, सेवा-भाव और सहयोग की भावना का परिचय दिया।कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएँ रश्मि सक्सेना, वीनल विज, प्रीती श्रीवास्तव एवं पूनम पालीवाल विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहीं। उन्होंने पूरे कार्यक्रम का मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण किया।सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक सार्थक एवं प्रेरणादायक अनुभव रहा। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा-भाव, स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों का विकास हुआ।




