द्वितीय शारदा यूथ ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
द्वितीय शारदा यूथ ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

ग्रेटर नोएडा: शारदा विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स सोसाइटी एवं ऑफिस ऑफ डीन, स्टूडेंट्स’ वेलफेयर द्वारा द्वितीय शारदा यूथ ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन उत्साह और रोमांच के साथ किया गया। प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर कैटेगरी के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा, तकनीक और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली।प्रतियोगिता की विभिन्न कैटेगरी में स्कूलों के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर कैटेगरी में रयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने प्रथम स्थान, जबकि जूनियर कैटेगरी में लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन ने प्रथम स्थान* प्राप्त किया। वहीं कैडेट कैटेगरी में अरवाचिन स्कूल, दिल्ली ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। स्कूलों के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने प्रतियोगिता के स्तर को और ऊंचा किया।सीनियर कैटेगरी में शारदा विश्वविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।विश्वविद्यालय की ओर से प्रिया कोरंगा, मौली शर्मा और मृदुल भारद्वाज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी कैटेगरी में स्वर्ण पदकहासिल किए।
विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं स्पोर्ट्स सोसाइटी ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना और उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, खेल भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा।ऑफिस ऑफ डीन, स्टूडेंट्स’ वेलफेयर के डीन डॉ. प्रमोद कुमार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, कोचों, अधिकारियों एवं सहयोगी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित करता रहेगा।कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्पोर्ट्स ऑफिसर रिषांक अग्रवाल एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर प्रियंकाका महत्वपूर्ण योगदान रहा।




