GautambudhnagarGD GOENKA PUBLIC SCHOOLGreater noida news

जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में भव्य पदस्थापना समारोह आयोजित । नवनियुक्त विद्यार्थी नेताओं ने ली पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में भव्य पदस्थापना समारोह आयोजित

नवनियुक्त विद्यार्थी नेताओं ने ली पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में शनिवार, 8 अगस्त 2026 को भव्य पदस्थापना समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं आत्मविश्वास की भावना को विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल गुरदीप सिंह रहे। विद्यालय परिवार द्वारा उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राधाकृष्णन, विवेकानंद, टैगोर एवं टेरेसा सदन के विद्यार्थी नेतृत्व मंडल के सदस्यों को उनके दायित्वों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही, शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में विद्यार्थियों ने हिंदी एवं अंग्रेजी गीतों, भारतीय नृत्य तथा पाश्चात्य नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शपथ ग्रहण समारोह रहा, जिसमें नवनियुक्त विद्यार्थी नेताओं ने अपने पद एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा विद्यालय के गौरव, आदर्शों एवं मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली।

मुख्य अतिथि मेजर जनरल गुरदीप सिंह ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल के आशीर्वचन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button