GautambudhnagarGreater noida news

आईबीए परिवार ने मनाया उपाध्यक्ष नरेश चौहान का जन्मदिवस

आईबीए परिवार ने मनाया उपाध्यक्ष नरेश चौहान का जन्मदिवस

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) गौतम बुद्ध नगर ने अपने उपाध्यक्ष एवं जेके इंडस्ट्रीज के संस्थापक नरेश चौहान का जन्मदिवस अत्यंत आत्मीय एवं पारिवारिक वातावरण में केक काटकर तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर मनाया। आईबीए केवल उद्यमियों का संगठन ही नहीं, बल्कि एक भावनात्मक परिवार भी है, जहाँ सदस्य औद्योगिक हितों के साथ-साथ एक-दूसरे के सुख-दुख, जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगाँठ तथा सामाजिक एवं धार्मिक अवसरों पर भी पूरे परिवार की तरह सहभागी बनते हैं। इसी पारिवारिक परंपरा के तहत यह आयोजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर आईबीए के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य सुभाष चौहान, ओम पुंडीर, उपाध्यक्ष राजेश खन्ना, सदस्य संजीव चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।सभी ने नरेश चौहान को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि आईबीए की सबसे बड़ी ताकत उसकी पारिवारिक संस्कृति, आपसी विश्वास, एकता और सेवा की भावना है, जो प्रत्येक सदस्य को एक परिवार के रूप में जोड़ती है।

Related Articles

Back to top button