GautambudhnagarGreater noida news

मिहिर भोज पी.जी. कॉलेज, दादरी में “नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान – विकसित भारत” का सफल आयोजन

मिहिर भोज पी.जी. कॉलेज, दादरी में “नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान – विकसित भारत” का सफल आयोजन

दादरी। मिहिर भोज पी.जी. कॉलेज, दादरी में “नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान – विकसित भारत” के अंतर्गत कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 452 छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों, प्राध्यापकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गीता पंडित, चेयरपर्सन, नगर पालिका परिषद, दादरी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में प्रो. शीला गुप्ता, शिवेन्द्र सिंह, उप निदेशक, माय भारत, दिनेश शर्मा, कुनाल सिंह, अभिषेक शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का स्वागत एवं परिचयात्मक उद्बोधन डॉ. सपना नागर द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। तथा शपथ ली

इसके उपरांत सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा “नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान – विकसित भारत” के वर्चुअल शुभारंभ एवं संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। इसके पश्चात केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित करते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी 452 प्रतिभागियों ने “नशा मुक्त भारत” की शपथ ग्रहण कर स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।अंत में प्रो. शीला गुप्ता ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button