खेरली नहर पर बीकेयू भानु कार्यालय का उद्घाटन, तिलक भाटी बने प्रदेश महामंत्री।राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप का जोरदार स्वागत
खेरली नहर पर बीकेयू भानु कार्यालय का उद्घाटन, तिलक भाटी बने प्रदेश महामंत्री।राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप का जोरदार स्वागत

ग्रेटर नोएडा/ दनकौर। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह एवं प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना का शुक्रवार को खेरली नहर, दनकौर पहुंचने पर तिलक भाटी और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में तिलक भाटी को पदोन्नति देते हुए प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने खेरली नहर स्थित बीकेयू (भानु) के नए कार्यालय का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि किसान क्रांति दल उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा।राष्ट्रीय प्रवक्ता मास्टर महकार नागर ने कहा कि चुनाव के समय हर राजनीतिक दल किसानों की बात करता है, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद सबसे अधिक उपेक्षा और शोषण किसानों का ही होता है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसान वर्षों से 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर, 10 प्रतिशत आवासीय प्लॉट तथा अन्य मांगों को लेकर सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसान आज भी रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं।जिलाध्यक्ष राजकुमार नागर ने कहा कि किसान, मजदूर, शिक्षक और छात्र वर्तमान नीतियों से परेशान हैं। बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और आने वाले चुनावों में जनता इसका जवाब देगी।इस अवसर पर एनसीआर महासचिव सतबीर मुखिया, एनसीआर उपाध्यक्ष, एनसीआर युवा अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, सतीश कसाना, नरेंद्र भाटी, मुनीम नागर, सदाकत खान, ताहिर पठान, अब्दुल कुरैशी, संजय नागर, ज़ाकिर पठान, भानु प्रकाश शर्मा, जीवाराम यादव, पंकज चौधरी, राजीव कसाना, टीकम नागर, रमेश, रोहताश भाटी, होती लाल, किशनवीर, सनी चौधरी, दानिश गाजी, रविंदर कसाना सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




