GautambudhnagarGreater noida news

किसान एकता संघ ने डूब क्षेत्र के निवासियों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर एनपीसीएल के खिलाफ किया आंदोलन 

किसान एकता संघ ने डूब क्षेत्र के निवासियों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर एनपीसीएल के खिलाफ किया आंदोलन 

ग्रेटर नोएडा । किसान एकता संघ संगठन के कार्यकर्ताओं ने डूब क्षेत्र के निवासियों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व NPCL के तुगलपुर ऑफिस पर पहुंचकर महापंचायत शुरू की पंचायत में वार्ता के लिए एनपीसीएल की तरफ से सुबोध त्यागी,एसडीएम सदर, एसीपी ग्रेटर नोएडा, आदि लोग पंचायत में आए डूब क्षेत्र के निवासियों की 5 सूत्रीय मांगो को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई 5 सूत्रीय मांगो पर वार्ता सार्थक रही एनपीसीएल की तरफ से सभी मांगों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कर निस्तारण पर सहमति बनी ।इस मौके पर प्रदेश महासचिव सतीश कनारसी ने बताया कि डूब क्षेत्र में जितनी भी कालोनी है सभी को कनेक्शन व बिजली आपूर्ति दी जाए,किसानों पर दर्ज फर्जी बिजली चोरी के मुकदमे तत्काल प्रभाव से खत्म किए जाए । कालोनियों में बिजली का लोड बढ़ाया जाए, कुछ नए ट्रांसफार्मर रखे जाए जिससे लो वोल्टेज की समस्या ना रहे। कालोनियों में बिजली देने के नाम पर हो रही अवैध रूप से उगाही को तत्काल रूप से रोका जाए जो अवैध उगाही का काम कर रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए । डूब क्षेत्र में नए कनेक्शन के लिए जिलाधिकारी से वार्ता का समय निश्चित किया जाए,सभी मांगों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाए ।इस दौरान जिलाध्यक्ष पप्पे नागर ने कहा कि क्षेत्रीय किसानों के साथ एनपीसीएल द्वारा किए जा रहे अत्याचारों को संगठन बिलकुल भी बर्दास्त नही किया जायेगा। यदि एनपीसीएल द्वारा वादा खिलाफी की जाएगी तो आगामी दिनों में एनपीसीएल के सभी ऑफिसों में किसान एकता संघ तालाबंदी करने का काम करेगा ।इस दौरान रूपेश वर्मा, ऊदल आर्य, वीरसिंह नागर, जयप्रकाश आर्य, कृष्ण बैसला, वनीश प्रधान, सतीश कनारसी, विक्रम नागर,पप्पे नागर, मनीष नागर,जगदीश शर्मा,जयप्रकाश नागर, आजाद प्रधान,पवन एडवोकेट, उम्मेद एडवोकेट, अखिलेश प्रधान, कृष्ण शर्मा, अरुण खटाना, राजीव नागर,आदि हजारों किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button