GautambudhnagarGreater noida news

ग्राम कठेहरा से गंगोत्री–गोमुख कांवड़ यात्रा के लिए 16 शिवभक्तों का भव्य प्रस्थान, ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा गांव

ग्राम कठेहरा से गंगोत्री–गोमुख कांवड़ यात्रा के लिए 16 शिवभक्तों का भव्य प्रस्थान, ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा गांव

ग्रेटर नोएडा। ग्राम कठेहरा से 16 शिवभक्त श्रद्धालुओं का जत्था गंगोत्री–गोमुख कांवड़ यात्रा के लिए श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ रवाना हुआ। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के बीच सभी श्रद्धालुओं ने भगवा वेशभूषा में मंदिर की परिक्रमा की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भी भाग लेकर कांवड़ियों की सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।गौमुख–गंगोत्री कांवड़ यात्रा का नेतृत्व कैलाश भाटी (गुरुजी) ने किया। यात्रा में भाजपा दादरी देहात मंडल के उपाध्यक्ष एवं बीडीसी मनीष भाटी, मनोज भाटी, पवन भाटी, प्रदीप बीडीसी, नरेंद्र भाटी, शोभित भाटी, दीपांशु भाटी, भोलू भाटी, सागर भाटी, बबलू भाटी, प्रदीप भाटी, सुनील भाटी, दीपांशु गुर्जर, सरवन ठेकेदार, मनोज हूण सहित अनेक शिवभक्त श्रद्धालु शामिल हुए।सभी श्रद्धालु 29 जुलाई 2026 से पैदल यात्रा करते हुए गौमुख–गंगोत्री पहुंचेंगे और वहां से पवित्र गंगाजल लेकर 11 अगस्त 2026 को ग्राम कठेहरा स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

यात्रा से पूर्व ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं भावपूर्ण विदाई की। “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखने की अपील की। साथ ही सभी कांवड़ियों की सुरक्षित, सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि भगवान शिव एवं माँ गंगा की कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे और यह पावन यात्रा समाज में धार्मिक आस्था, सेवा, भाईचारे और सद्भाव का संदेश निरंतर प्रसारित करती रहे।

Related Articles

Back to top button