GautambudhnagarGreater noida news

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने जेड रहमान को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, डिजिटल टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एवं एआई समिति के चेयरमैन बने

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने जेड रहमान को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, डिजिटल टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एवं एआई समिति के चेयरमैन बने

ग्रेटर नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने उद्योग जगत और डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए जेड रहमान को वर्ष 2026-27 के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) समिति का अध्यक्ष (चेयरमैन) नियुक्त किया है।

आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि डिजिटल टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एवं एआई समिति सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) तथा विशेष रूप से आईआईए के सदस्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह समिति डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में उद्योगों को सशक्त बनाने, नई तकनीकों को अपनाने और सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगी।

उन्होंने बताया कि समिति के अध्यक्ष के रूप में जेड रहमान अपने क्षेत्र से जुड़े सदस्यों की समस्याओं और सुझावों का अध्ययन करेंगे तथा उनके आधार पर सरकार के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु प्रतिवेदन (Representation) और श्वेत पत्र (White Paper) तैयार करेंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के साथ बैठकें आयोजित कर उद्योगों से जुड़े मुद्दों के समाधान का प्रयास करेंगे।

समिति के माध्यम से संबंधित अधिसूचनाओं, नियमों और शासनादेशों की जानकारी आईआईए के केंद्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि समय-समय पर संगठन के सदस्यों तक आवश्यक सूचनाएं पहुंचाई जा सकें। साथ ही ऑनलाइन बैठकों के माध्यम से सदस्यों से संवाद स्थापित कर उनके सुझाव और समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने विश्वास जताया कि जेड रहमान आईआईए के नियमों, आचार संहिता और दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए संगठन और एमएसएमई क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति पर जेड रहमान ने आईआईए नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से एमएसएमई क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और उद्योगों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button