GautambudhnagarGreater noida news

एचसीएल फाउंडेशन की 8वीं नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भारत स्काउट एवं गाइड, गौतम बुद्ध नगर ने किया उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व

एचसीएल फाउंडेशन की 8वीं नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भारत स्काउट एवं गाइड, गौतम बुद्ध नगर ने किया उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व

ग्रेटर नोएडा। डॉ. प्रभात कुमार, प्रदेश मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में एचसीएल फाउंडेशन द्वारा आयोजित 8वीं नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भारत स्काउट एवं गाइड, गौतम बुद्ध नगर को उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ।इस अवसर पर नोएडा एजुकेशन अकादमी, नोएडा, संत विनोबा इंटर कॉलेज, वैदपुरा, एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज, बिलासपुर, राणा संग्राम सिंह इंटर कॉलेज, बिसाहड़ा तथा आदर्श इंटर कॉलेज, प्यावली के स्काउट एवं गाइड प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जनपद का गौरव बढ़ाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविशंकर निम, डीसीपी ग्रेटर नोएडा रहे। विशिष्ट अतिथियों में ओम प्रकाश सिंह करहाना (पूर्व भारतीय ओलंपियन एवं शॉटपुट खिलाड़ी), प्रो. चंद्र कुमार सिंह (कुलपति, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय), डॉ. निधि पुंडीर (डायरेक्टर, एचसीएल फाउंडेशन), सौम्या (अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट), डॉ. राकेश कुमार गुप्ता (प्रोफेसर एवं बाल रोग विशेषज्ञ, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय) तथा राधा रमन (एसीपी, ग्रेटर नोएडा) उपस्थित रहे।डॉ. राकेश कुमार राठी (जिला मुख्य आयुक्त), पुष्पेंद्र सिंह (जिला सचिव), विजेंद्र सिंह (जिला आयुक्त स्काउट), महकर सिंह (जिला आयुक्त रोवर), धर्मेंद्र शर्मा (जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स), देवकी (जिला आयुक्त गाइड) तथा अरविंद कुमार शर्मा (सहायक जिला आयुक्त स्काउट) के मार्गदर्शन में स्काउट एवं गाइड दल ने अनुशासन, सेवा और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की सफलता में ममता शर्मा, कृष्णा नागर, अजय, परिणीता, कादिर खान तथा कुलदीप का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम का सफल नेतृत्व साधना सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड), भारत स्काउट एवं गाइड, गौतमबुद्धनगर द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button