वन विभाग द्वारा जादूगर वी सम्राट से शिवराज शर्मा इंटर कालेज परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम कराया आयोजित
वन विभाग द्वारा जादूगर वी सम्राट से शिवराज शर्मा इंटर कालेज परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम कराया आयोजित

बिलासपुर। शिवराज शर्मा इंटर कॉलेज, बिलासपुर के विद्यालय परिसर में शुक्रवार को जादूगर वी. सम्राट द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जादूगर वी. सम्राट ने अपने रोचक एवं मनोरंजक जादुई करतबों के माध्यम से बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक छात्र से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने तथा अपने परिवार और आसपास के गांव के लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण संकल्प है। सभी लोगों को पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए, ताकि वृक्षारोपण अभियान 2026 को सफल बनाया जा सके।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष संजय नवादा, कालेज प्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा, प्रधानाचार्य बाल स्वरूप शर्मा, अध्यापक शंकर नागर सहित वन विभाग, सिकंदराबाद-कासना रेंज के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, वन विभाग के अधिकारियों एवं जादूगर वी. सम्राट का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रवीन शर्मा, बबीता रानी, सुदेश, चंचल, शिवानी, विजेंद्र नागर, सुरेंद्र कुमार, चिराग पाल व दीपक आदि शिक्षक शिक्षिकाएं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण की शपथ ली।




