GautambudhnagarGreater noida news

बाबू राम भाटी, आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुए नियुक्त

बाबू राम भाटी, आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुए नियुक्त

ग्रेटर नोएडा।इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने बाबू राम भाटी को वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए आईआईए का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।अपनी नियुक्ति पर, बाबू राम भाटी ने आईआईए के राष्ट्रीय नेतृत्व, सभी संबंधित चैप्टरों एवं समस्त सदस्यों के विश्वास और सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ उद्योग जगत के प्रति एक महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व भी है। साथ ही उन्होने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निष्क्रिय चैप्टरौ को पुनः क्रियाशील बनाया जाएगा व खुर्जा और फिरोजाबाद मे नए चैप्टर बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।उन्हे पूर्ण विश्वास है कि आगामी समय में भी सबका स्नेह, सहयोग एवं मार्गदर्शन पूर्ववत् प्राप्त होता रहेगा। उनके पर्यवेक्षण में IIA के सभी चैप्टर कार्यालय सदैव शासन, प्रशासन एवं उद्योग जगत के मध्य एक सकारात्मक सेतु के रूप में कार्य करेंगे तथा उद्योगों के हित, निवेश संवर्धन और क्षेत्र के समग्र औद्योगिक विकास के लिए आपके साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं

Related Articles

Back to top button