GautambudhnagarGreater noida news

टप्पल एवं ग्राम मरोरगढ़ी एवं इसके आसपास के ग्रामों में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर 

टप्पल एवं ग्राम मरोरगढ़ी एवं इसके आसपास के ग्रामों में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर 

ग्रेटर नोएडा । यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के द्वितीय फेस के जनपद अलीगढ़ स्थित टप्पल एवं ग्राम मरोरगढ़ी एवं इसके आसपास के ग्रामों में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर प्राधिकरण की ओर से ध्वस्तीकरण एवं अवैध अतिक्रमण हटाने करवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में अब तक हरित वाटिका मरोरगढ़ी एवं अन्य कालोनियों की करीब डेढ़ लाख वर्ग मीटर भूमि पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई है जिसका अनुमानित बाजारू मूल्य लगभग चार सौ पचास करोड रुपए है। यह कार्यवाही यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर यमुना प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी आईएएस शैलेंद्र कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी अभिषेक शाही तथा तहसीलदार मनोज कुमार सिंह एवं प्राधिकरण के परियोजना विभाग के अधिकारियों एवं अलीगढ़ जनपद के पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई है।

Related Articles

Back to top button