GautambudhnagarGreater noida news

बारिश के दौरान जलभराव से निपटने को फील्ड में मुस्तैद रहे प्राधिकरणकर्मी

बारिश के दौरान जलभराव से निपटने को फील्ड में मुस्तैद रहे प्राधिकरणकर्मी

सीईओ ने जलभराव वाले जगहों पर टीमों को किया तैनात

जलभराव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच निकाला पानी

ग्रेटर नोएडा। बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह तेज बारिश के चलते जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम सुबह से ही फील्ड में तैनात रही। वर्क सर्किल की टीम के साथ ही एसीईओ, महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक वर्क सर्किल टीम के साथ फील्ड में घूमे। जलजमाव वाले जगहों पर पंप लगाकर पानी की निकासी कराई गई, जिस रोड पर पानी जमा होता दिखा, वहां की नालियों व ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया गया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने तेज बारिश के मद्देनजर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को फील्ड में रहने और जलजमाव की समस्या दिखते ही दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। लापरवाही करने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत भी दी। सीईओ की चेतावनी का असर दिखा। वर्क सर्किल में सुपरवाइजर से लेकर वर्क सर्किल प्रभारी तक, फील्ड में तैनात दिखे। अपने-अपने एरिया में जलभराव वाले एरिया की निगरानी करते दिखे। जिन सड़कों पर जलभराव दिखा, वहां के ड्रेनेज सिस्टम व नालियों को तत्काल साफ कराया गया। सभी वर्क सर्किल की टीमें अपने एरिया में जलभराव से जुड़ा अपडेट ग्रुप पर डालते रहे। जलभराव से निपटने के लिए खुद एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने सेक्टर ईकोटेक -2 व आसपास के एरिया का निरीक्षण किया। एसीईओ सुमित यादव ने ईकोटेक -3 व 130 मीटर रोड का जायजा लिया। इनके अतिरिक्त जीएम एके सिंह, डीजीएम विजय कुमार रावल भी फील्ड में डटे रहे। विजय कुमार रावल ने बैनेट विवि, सिरसा गोलचक्कर, ट्रकर्स प्वाइंट और आसपास के एरिया का जायजा लिया। सभी गोलचक्करों के आसपास जलभराव रोकने के लिए टीमें तैनात रहीं। वर्क सर्किल और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम बनाकर नालों की सफाई के लिए ग्रामवार शेड्यूल के अनुसार सफाई कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम, वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात षंकर, सहित सभी वर्क सर्किल के प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, सुपरवाइजर भी जलभराव से निपटने के लिए बारिश के दौरान फील्ड में डटे रहे।

Related Articles

Back to top button