GautambudhnagarGreater noida news

जिला पंचायत गौतम बुद्ध नगर को आईएसओ 9001:2015 (क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम ) प्रमाणन हुआ प्राप्त

जिला पंचायत गौतम बुद्ध नगर को आईएसओ 9001:2015 (क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम ) प्रमाणन हुआ प्राप्त

गौतमबुद्धनगर।जनपद गौतम बुद्ध नगर की जिला पंचायत ने प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित करते हुए आईएसओ 9001:2015 (Quality Management System) प्रमाणन प्राप्त किया है। अपर मुख्य जिला पंचायत अधिकारी प्रियंका चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रमाणन जिला पंचायत की सुदृढ़ कार्यप्रणाली, गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं अनुरक्षण, स्थानीय राजस्व प्रबंधन, परिसंपत्तियों के सुव्यवस्थित संचालन तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के आधार पर प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि जिला पंचायत गौतम बुद्ध नगर की उत्कृष्ट प्रशासनिक व्यवस्था, जवाबदेही एवं जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस प्रमाणन के प्राप्त होने से आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला पंचायत की कार्यक्षमता और अधिक सुदृढ़ होगी तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में जनपद गौतम बुद्ध नगर नए मानक स्थापित करेगा।

Related Articles

Back to top button