GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्ण नगरी में एयरटेल के टॉवर का विरोध

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्ण नगरी में एयरटेल के टॉवर का विरोध

ग्रेटर नोएडा ।सेक्टर स्वर्ण नगरी में एयरटेल के करीब 15 -20 अधिकारी/ कर्मचारी समय करीब 10:30 AM पर आए तथा पार्क के पास सी ब्लॉक की ग्रीन बेल्ट में एयरटेल का टावर लगाने के लिए कहने लगे जिसका सेक्टर स्वर्ण नगरी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश्वर भाटी, उपाध्यक्ष चौo सुबोध कुमार ,सत्य प्रकाश भडाना, रघुराज भाटी, ईश्वर चंद, केपी सिंह, महेश चंद्र गौतम, चौधरी रिंकेश ,डॉ वेगराज, एनपी सिंह ,राहुल भाटी ,संदीप भाटी ,प्रवीण यादव, बलराज यादव ,मनमोहन मकोल, जोगिंदर बंसल तथा विपिन कुमार एवं अन्य काफी संख्या में एक साथ मिलकर विरोध किया तथा भविष्य में टावर न लगाने के लिए अपना विरोध जताया क्योंकि सेक्टर स्वर्ण नगरी में पहले से ही 6 टावर लगे हुए हैं अतः सभी सेक्टर वासियों ने अपने व अपने परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए टावर न लगाने का विरोध जताया है तथा सभी ने कहा है कि हम भविष्य में किसी भी कीमत पर सेक्टर में टावर नहीं लगने देंगे।सेक्टर स्वर्ण नगरी RWA की जीबीएम मीटिंग में भी सभी ने टावर न लगाने का निर्णय लिया था।सभी सेक्टर वासी प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों से भी निवेदन व अनुरोध करते हैं कि सेक्टर स्वर्ण नगरी में आगे अब और टावर लगाने के लिए अनुमति प्रदान न करें

Related Articles

Back to top button