राजीव बंसल पुनः इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं नवीन गुप्ता नोएडा चैप्टर के चेयरमैन बने
राजीव बंसल पुनः इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं नवीन गुप्ता नोएडा चैप्टर के चेयरमैन बने

नोएडा।इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए राजीव बंसल को पुनःराष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा नवीन गुप्ता को पुनः आईआईए नोएडा चैप्टर का चेयरमैन मनोनीत किया गया है।इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए ) देश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई ) के विकास एवं उत्थान के लिए कार्य करने वाली प्रमुख औद्योगिक संस्था है। आईआईए लगातार केंद्र एवं राज्य सरकारों के साथ समन्वय स्थापित कर उद्योगों से जुड़े विषयों, नीतिगत सुधारों, उद्यमिता विकास, कौशल विकास, निर्यात संवर्धन एवं ईज ऑफ डूइंग बिजनेस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य कर रही है।राजीव बंसल लंबे समय से उद्योग जगत एवं एमएसएमई सेक्टर की समस्याओं को प्रभावी रूप से विभिन्न मंचों पर उठाते रहे हैं। उन्होंने औद्योगिक भूमि की उपलब्धता, कुशल श्रमिकों की कमी, सस्ती वित्तीय सुविधाएं, सरकारी योजनाओं का लाभ, निर्यात प्रोत्साहन एवं उद्योगों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाओं जैसे मुद्दों पर निरंतर कार्य किया है।पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर राजीव बंसल ने आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एमएसएमई भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि वे एमएसएमई उद्यमियों की आवाज को और मजबूती से सरकार एवं संबंधित विभागों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
नवीन गुप्ता को पुनः नोएडा चैप्टर चेयरमैन बनाए जाने पर उद्यमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नोएडा के उद्योगों से जुड़े विषयों को और मजबूती मिलेगी।नवीन गुप्ता ने कहा नोएडा चैप्टर आने वाले वर्ष में उद्योगों की समस्याओं के समाधान, उद्यमियों के मार्गदर्शन, कौशल विकास एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता रहेगा




