रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा रामलीला मैदान में लगाये फलदार पौधे
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा रामलीला मैदान में लगाये फलदार पौधे

ग्रेटर नोएडा ।रोटरी वर्ष 2026-27 के अंतर्गत रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा “एक वृक्ष – एक जीवन, एक सदस्य – एक संकल्प” की थीम को आत्मसात करते हुए दिनांक 2 जुलाई 2026 को रामलीला मैदान साईट 4 ग्रेटर नोएडा में एक विशेष वृक्षारोपण अभियान में क्लब के सदस्यों द्वारा फलदार पौधे लगाए गए जिसमें अमरूद, आंवला, कटहल, नींबु, जामुन, नीम आदि के पौधे लगाये गये।*
*क्लब अध्यक्ष रो0 निखिल गर्ग ने बताया कि पौधारोपण की शुरुआत जोन 11 के AG रो0 शैलेश वार्ष्णेय ने अमरूद का पौधा लगाकर की उन्होंने बताया कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और रोटरी सेवा के मूल सिद्धांत का प्रतीक है। उन्होंने सभी सदस्यों को उनके योगदान और उत्साह के लिए धन्यवाद दिया।रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रतिबद्ध है।*
*वृक्षारोपण की इस मुहिम में रामलीला कमेटी अध्यक्ष रो० मनजीत सिंह, विजेंद्र सिंह आर्य, हरेंद्र भाटी, कुलदीप शर्मा का विशेष योगदान रहा।क्लब से रो0 के के शर्मा, रो0 सौरभ बंसल, रो0 रो0 राहुल शर्मा ,रो0 बृजमोहन गोयल, रो0 शिव कुमार गुप्ता, रो0 रणजीत सिंह,रो0 अतुल जैन ,रो0 सुनील गोयल, रो0 सौरभ गोयल, रो0 अमित मंडार, रो0 संदीप गर्ग, रो0 संजय गर्ग, रो0 अशोक अग्रवाल, रो0 मनीष डावर, रो0 विकास गर्ग , रो0 मोहित सिंघल , रो0 ऋषि के अग्रवाल, रो0 यतेद्रं अवाना, रो0 अमित गोयल , रो0 सोविन्दर सिंह, रो0 नरेंद्र यादव, रो0 सुशील भाटी मौजूद रहे




