GautambudhnagarGreater noida news

नोएडा के सैयद एहसान अख्तर बने डिजिटल लर्निंग के प्रदेश सह-प्रभारी

नोएडा के सैयद एहसान अख्तर बने डिजिटल लर्निंग के प्रदेश सह-प्रभारी

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कुँवर बासित अली द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग के लिए नोएडा निवासी सैयद एहसान अख्तर को प्रदेश सह-प्रभारी (State Co-Incharge) नियुक्त किया गया है।इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए सैयद एहसान अख्तर ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुँवर बासित अली का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से तरनदीप सिंह ग्रोवर के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, विश्वास एवं निरंतर प्रेरणा से उन्हें संगठन की सेवा का यह महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ है।सैयद एहसान अख्तर ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा डिजिटल माध्यमों से संगठन के प्रशिक्षण अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए इस उत्तरदायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग अभियान से जोड़ने का प्रयास करेंगे तथा भाजपा की विचारधारा एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button