श्योरान इंटरनेशनल स्कूल द्वारा वृक्षारोपण जन अभियान 2026 के तहत लगाए गए 100 पौधे
श्योरान इंटरनेशनल स्कूल द्वारा वृक्षारोपण जन अभियान 2026 के तहत लगाए गए 100 पौधे

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाए जा रहे वृक्षारोपण जन अभियान 2026 के अंतर्गत श्योरान इंटरनेशनल स्कूल ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। इस अवसर पर गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की ग्रीन बेल्ट में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन उदयवीर सिंह, डायरेक्टर सुशांत चौधरी, तारसीम सिंह, आर. एस. अग्रवाल तथा प्रधानाचार्या शक्ति दासी सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 100 पौधों का रोपण किया और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।इस अभियान में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर (हॉर्टिकल्चर) संजय जैन भी शामिल हुए उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य 2 लाख पौधे लगाने का है जिसके तहत ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे और लोगों को वृक्षारोपण के लिए जागरूक भी किया जाएगा।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन उदयवीर सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। स्कूल के डायरेक्टर सुशांत चौधरी ने कहा कि वृक्षारोपण जन अभियान समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्रकृति संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। तारसीम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखरेख करनी चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है।आर. एस. अग्रवाल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा दी।
प्रधानाचार्या शक्ति दासी ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों के विकास का भी माध्यम है। उन्होंने छात्रों को प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेने और वृक्षों की नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।




