किसान एकता संघ ने किया गुजरात डीजीपी ज्ञानेंद्र सिंह मलिक का सम्मान
किसान एकता संघ ने किया गुजरात डीजीपी ज्ञानेंद्र सिंह मलिक का सम्मान

दनकौर। रविवार को भटटा पारसौल गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह मलिक को गुजरात डीजीपी बनने पर किसान एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष पं प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता , फूल माला,मोमंटो और शांल उढ़ाकर सम्मान किया। पं प्रमोद शर्मा जी ने कहा कि आज ज्ञानेंद्र सिंह मलिक जी ने अपने गांव का ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे गांव के बच्चों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। अपनी कड़ी मेहनत लगन और ईमानदारी से आज ज्ञानेंद्र सिंह मलिक जी को ऊंचे मुकाम पर पहुंचा दिया। हमें मलिक साहब पर गर्व है और हम आशा करते हैं कि आगे भी आप से प्रेरणा लेकर क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई में आगे बढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।इस मौके पर श्रीकृष्ण बैंसला,पं प्रमोद शर्मा,पप्पे नागर, जेपी नागर, सतीश कनारसी, सतवीर भाटी, गंगाराम, परवेज खान, चांद मोहम्मद,संजय सैनी, हेमराज बीडीसी, श्याम पाल सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।




