यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर-110, नोएडा ने आयोजित किया निःशुल्क ओपीडी स्वास्थ्य शिविर
यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर-110, नोएडा ने आयोजित किया निःशुल्क ओपीडी स्वास्थ्य शिविर

नोएडा। यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर-110, नोएडा द्वारा 28 जून को निःशुल्क ओपीडी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में इंटरनल मेडिसिन एवं यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर्स ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया। इस दौरान 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में मधुमेह एवं ब्लड शुगर, उच्च रक्तचाप (हाई बीपी), थायरॉइड विकार, बुखार, सर्दी-जुकाम एवं फ्लू, श्वसन एवं पाचन संबंधी समस्याएं, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई), किडनी स्टोन, प्रोस्टेट रोग, यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस, पुरुष बांझपन, ओवरएक्टिव ब्लैडर तथा लीवर एवं किडनी संबंधी रोगों के लिए विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया गया।शिविर के दौरान मरीजों के लिए ब्लड प्रेशर (BP), रैंडम ब्लड शुगर (RBS), ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO₂), लंबाई, वजन, बॉडी मास इंडेक्स (BMI) तथा यूरिन रूटीन जांच निःशुल्क की गईं। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक परामर्श दिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया।डॉ. पल्लव मिश्रा, सीनियर कंसल्टेंट – इंटरनल मेडिसिन, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नॉएडा 110 ने कहा, “आज अधिकांश जीवनशैली संबंधी बीमारियां जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप और थायरॉइड विकार समय पर जांच और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से नियंत्रित की जा सकती हैं। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लोगों को शुरुआती चरण में रोगों की पहचान करने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे समय रहते उपचार शुरू किया जा सके और गंभीर जटिलताओं से बचा जा सके।”डॉ. विपिन सिसोदिया, सीनियर कंसल्टेंट एवं रोबोटिक सर्जन – यूरोलॉजी, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नॉएडा 110 ने कहा, “किडनी, मूत्राशय और प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याओं को अक्सर लोग सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने से कई गंभीर बीमारियों का सफल उपचार संभव है। नियमित जांच, पर्याप्त पानी का सेवन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर यूरोलॉजिकल रोगों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।”स्वास्थ्य शिविर के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, ताकि लोगों को समय पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।




