GautambudhnagarGreater noida news

सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार डा. महेश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन एवं उनका किया स्वागत 

ग्रेटर नोएडा।सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार डा. महेश शर्मा जी ने भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर उनके नोएडा स्थित निवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। डा. शर्मा ने कहा कि नवाब सिंह नागर भाजपा के कर्मठ, समर्पित एवं जुझारू नेता हैं। संगठन ने उनकी कार्यकुशलता निष्ठा एवं लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनके नेतृत्व में पश्चिम उत्तर प्रदेश में संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगा। इस कार्यक्रम में नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर अभिषेक शर्मा, विनोद त्यागी, संजय बाली, अमित त्यागी, भूपेश चौधरी, ओमवीर अवाना, विनोद शर्मा, चंदगीराम यादव, मनोज चौहान, धर्मेन्द्र गुप्ता, मान सिंह चौहान, करतार चौहान, पंकज झा, विजय शर्मा समेत काफी संख्या में नोएडा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button