क्षेत्रीय खेल परिसर बचाओ समिति का विरोध अभियान हुआ तेज, कैबिनेट मंत्री को भेजा ज्ञापन व विधायक प्रतिनिधि से की वार्ता, प्राधिकरण ऑफिस तक मार्च करने की तैयारी
क्षेत्रीय खेल परिसर बचाओ समिति का विरोध अभियान हुआ तेज, कैबिनेट मंत्री को भेजा ज्ञापन व विधायक प्रतिनिधि से की वार्ता, प्राधिकरण ऑफिस तक मार्च करने की तैयारी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सेक्टर 37 स्थित जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मौजूदा निःशुल्क व मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड स्वरूप को बदलकर हॉकी स्टडियम में बदलने की योजना के भूमिपूजन के बाद स्थानीय सैक्टरो व गाँवों के निवासियों ने अपना विरोध अभियान तीव्र कर दिया है, इस क्रम में आज समिति सदस्यों ने उत्तरप्रदेश सरकार के घटक दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तरप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को अपना ज्ञापन उनकी पार्टी के पश्चिमी उत्तरप्रदेश प्रभारी व सक्रिय राजनेता वीरेंद्र डाढ़ा को सौपा ओर अपना विरोध उच्च अधिकारी व मुख्यमंत्री महोदय के स्तर पर दर्ज करने का निवेदन किया।समिति ने अपना विरोध दर्ज करते हुए बताया कि इस ग्राउंड को प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहण के समय क्षेत्र के दर्जनों गाँवो के साथ हुए समझौतों में भी ये कहकर उल्लेखित किया था कि ये ग्राउंड क्षेत्र के गाँवो के युवाओं के सर्वागीण विकास को सुनिश्चित करेगा ही साथ मे आसपास के सेक्टर्स के निवासी व आमजन भी इसका निःशुल्क लाभ ले पाएँगे, अब प्राधिकरण चंद पूंजीपतियों ओर निष्क्रिय हॉकी संघ के साथ साठगांठ करके ग्रेटर नोएडा शहरवासियों के बच्चों का भविष्य छीनने का कुकृत्य करने का प्रयासः कर रहा है।
कोर कमेटी सदस्यों ने बीते रविवार जेवर विधायक द्वारा वार्ता के लिए भेजे उनके प्रतिनिधि संजय सिंह से वार्ता की ओर उनके द्वारा हॉकी स्टेडियम बनाने के डिजाइन में कुछ परिवर्तन करके कुछ ओर खेलो को ग्राउंड के एक कोने में जोड़ने ओर स्टडियम को निःशुल्क रखने के आश्वासन को ये कहते हुए सिरे से नकार दिया की पिछले 15~20 वर्षों से ये खेल मैदान 15 से अधिक खेलो, सेना पुलिस परीक्षा तैयारियों ओर योगा मॉर्निंग-इवनिंग वॉक ओर अन्य स्वास्थ्य गतिविधियों के लिए प्रयोग हो रहा है सैकड़ो-हज़ारों युवा यँहा सरकारी जॉब पाएं है व राष्ट्रीय स्तर पर खेलो में सफलता पाई है अब अचानक ये सब कुछ बंद करके इसे केवल हॉकी स्टडियम बनाना गलत है, प्राधिकरण, हॉकी संघ व विधायक महोदय के पास अनेकों विकल्प है इस योजना के लिए लेकिन क्षेत्रवासियों के लिए ये खेल मैदान शहर का एकमात्र निःशुल्क विकल्प है, इसलिए हॉकी स्टडियम को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाए व पास हुए बजट से जोनल स्पोर्ट्स ग्राउंड में ही जनसुविधाओं ओर वर्तमान में खेले जा रहे 15~20 खेलो के विकास के लिए लगाया जाए तो ये बेहतर रहेगा और शहरवासी प्राधिकरण व जेवर विधायक के सदैव ऋणी रहेंगे।
वार्ताकार संजय सिंह ने कोर कमेटी सदस्यों, खिलाड़ियों व मैदान में शारिरिक दक्षता परीक्षाओं की तैयारी कर सरकारी नॉकरी पाये युवाओं की बातों को गंभीरता से सुना ओर खेल मैदान को निःशुल्क क्षेत्रीय युवाओं के लिए छोड़ने की अपील पर विधायक महोदय व प्राधिकरण अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।
कोर कमेटी ने अनुरोध किया कि इस विषय पर जब तक विधायक जी व प्राधिकरण अपनी जाँच कराएँ तब तक हॉकी स्टेडियम निर्माण कार्य शुरू न किया जाये।
समिति ने वार्ता के बाद मीटिंग में निर्णय लिया कि हमारी टीम के द्वारा अब तक सकारात्मक और लोकतांत्रिक तरीके से किये गए विरोध के बावजूद भी अगर ज़ोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्राधिकरण द्वारा जबरन कोई भी निर्माण गतिविधि अंजाम देने का प्रयास किया गया तो इसके परिणाम गंभीर होंगे, किसी भी अप्रिय स्तिथि के लिए प्राधिकरण जिम्मेदार होगा, हमारे द्वारा ऐसे किसी भी जबरन निर्माण कार्य का मजबूती से प्रतिरोध किया जाएगा, जोनल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा और प्राधिकरण-शासन-प्रशासन बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया जाएगा।




