राहुल गांधी के जन्मदिन के पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा मजदूर बस्ती में मीठे जल, फल एवं खाद्य सामग्री का हुआ वितरण
राहुल गांधी के जन्मदिन के पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा मजदूर बस्ती में मीठे जल, फल एवं खाद्य सामग्री का हुआ वितरण

ग्रेटर नोएडा । नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक मजदूर बस्ती में मीठे जल, फल एवं खाद्य सामग्री का वितरण कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा देशहित में चल रहे उनके संघर्षपूर्ण राजनीतिक संकल्पों की सफलता की कामना की गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी का जीवन सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि आज जब देश में पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं, लोकतान्त्रिक मूल्यों का ह्रास और सामाजिक असमानता जैसे गंभीर मुद्दे मौजूद हैं, तब राहुल गांधी निरंतर जनता और छात्रों की आवाज़ बनकर इन मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर उठा रहे हैं।
दीपक चोटीवाला ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन में अनेक चुनौतियों और विरोधों का सामना करते हुए भी कभी जनहित के मुद्दों से समझौता नहीं किया। उनकी यात्राओं, जनसंवाद कार्यक्रमों और संघर्षों ने देश के करोड़ों युवाओं, किसानों, मजदूरों तथा वंचित वर्गों को नई आशा प्रदान की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए भी उनका संघर्ष प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनकल्याण के रूप में मनाने की परंपरा कांग्रेस की विचारधारा को प्रतिबिंबित करती है। इसी भावना के साथ आज आम लोगों और बच्चों के बीच मीठे जल, फल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने कामना की कि राहुल गांधी स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों तथा देश में लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के अपने संघर्ष में निरंतर सफल हों।कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में देश में सामाजिक सद्भाव, आर्थिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुकेश शर्मा,सुबोध भट्ट,दुष्यंत नागर,रिज़वान चौधरी,धर्म सिंह बाल्मीकि,हरेंद्र शर्मा, डॉ० ब्रह्मपाल भाटी,सचिन भाटी,बीनू भाटी,धर्मवीर प्रधान,आर० के० प्रथम,रमेश बाल्मीकि,सचिन शर्मा,ओ० पी० दीक्षित,जतन सिन्हा,प्रियंका सिन्हा,कस्तूरी देवी,धीरा सिंह,आलोक जैन आदि लोग मौजूद रहे।




