सपा प्रतिनिधि मंडल ने की पुलिस आयुक्त से मुलाकात
सपा प्रतिनिधि मंडल ने की पुलिस आयुक्त से मुलाकात

ग्रेटर नोएडा। गत माह पूर्व नोएडा में गड्ढे में भरे पानी में डूबने से युवराज मेहता की हुई मौत के मामले मदद के लिए आगे आने वाले मुनेन्द्र को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजने में प्रकरण में लखनऊ से आये समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की इस प्रकरण की निष्पक्ष जाँच किए जाने की मांग की। इस मौके पर सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि गड्ढे में भरे पानी में डूबने से युवराज मेहता की हुई मौत के मामले मदद के लिए आगे आने से मुनेन्द्र की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी, जिससे कुछ लोग उससे ईर्ष्या करने लगे हैं और द्वेष की भावना से उसे पर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया है और पुलिस में बिना तहकीकात के उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। समाजवादी पार्टी इस प्रकरण की निष्पक्ष जाँच किए जाने की मांग करती है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि पुलिस द्वारा दलित वर्ग से सम्बन्ध रखने वाले मुनेंद्र पर बिना जांच की गई कार्रवाई दुर्भाग्य पूर्ण और समाज में मदद के लिए आगे आने वाले युवाओं का मनोबल तोड़ने वाली है। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और निर्दोष होने पर मुनेंद्र को तत्काल जेल से रिहा किया जाना चाहिए। के पर पुलिस आयुक्त ने इस प्रकरण की क्राइम ब्रांच द्वारा निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से विधायक शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, सुनील चौधरी, राहुल आवाना, फकीरचंद नागर, जिलाध्यक्ष बागपत मनोज चौधरी, रोहित मत्ते गुर्जर, विनोद लोहिया, जगवीर नंबरदार, अक्षय चौधरी, विक्रम टाइगर, लाल सिंह गौतम, मोहित नागर, अमित भाटी आदि मौजूद रहे।




