भाजपा ने दादरी में लगाई प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को दर्शाती हुई चित्र प्रदर्शनी।
भाजपा ने दादरी में लगाई प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को दर्शाती हुई चित्र प्रदर्शनी।

ग्रेटर नोएडा । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दादरी स्थित श्री अग्रसेन आदर्श इंटर कॉलेज में विशेष प्रदर्शनी लगाई गई जिसका उद्घाटन दादरी विधायक तेजपाल नागर व भाजपा ज़िलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया तथा उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों के साथ इसका अवलोकन भी किया। इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इन बारह वर्षों में देश में अनेकों ऐसे ऐतिहासिक काम किए हैं जिनसे देशवासियों के जीवन में बदलाव आया है।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से पिछले 12 वर्षों में देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना के विस्तार और गरीब कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और जनसेवा के नए मानक स्थापित किए हैं। प्रदर्शनी युवाओं और नागरिकों को राष्ट्र निर्माण की इस विकास यात्रा से जोड़ने का एक प्रेरणादायक प्रयास है।
बारह साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के अभियान के जिला संयोजक सत्येंद्र नागर ने बताया कि 17 से से 20 जून तक प्रातः 09 बजे से शाम 06 बजे तक नागरिक इस प्रदर्शनी को देख सकेंगे और उन्होंने आह्वान किया कि सभी नागरिकों अपने परिवार के साथ आकर इस प्रदर्शनी को देखना चाहिए और उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस प्रदर्शनी का संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन बंसल को तथा सह संयोजक देवेंद्र बैंसला को बनाया गया है। मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ने बताया कि इस अवसर पर दादरी चेयरपर्सन गीता पंडित जिला उपाध्यक्ष सर्वजीत नागर व अरुण प्रदान जिला कोषाध्यक्ष अश्विनी गोयल मण्डल अध्यक्ष राजीव सिंघल सभासद पीयूष गर्ग गर्ग ,केशव गोयल ,रामनिवास विधुड़ी ,संजय शर्मा ,पुनीत गर्ग ,संगीता रावल ,नगर राजकुमारी शर्मा जी ,विनोद प्रजापति ,नगर महामंत्री अभिषेक कौशिक , सभासद पीयूष गर्ग गर्ग ,केशव गोयल ,रामनिवास विधुड़ी ,संजय शर्मा ,पुनीत गर्ग ,संगीता रावल ,राजकुमारी शर्मा विनोद प्रजापति ,नगर महामंत्री अभिषेक कौशिक आदि उपस्थित रहे।




