GautambudhnagarGreater noida news

ई-पंजीकरण प्रणाली द्वारा दस्तावेजों के पंजीकरण का निजीकरण करने के विरोध में सब रजिस्ट्रार कार्यालय गामा-2 में अनिश्चितकॉलीन हड़ताल/धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी रहा जारी

ई-पंजीकरण प्रणाली द्वारा दस्तावेजों के पंजीकरण का निजीकरण करने के विरोध में सब रजिस्ट्रार कार्यालय गामा-2 में अनिश्चितकॉलीन हड़ताल/धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी रहा जारी

ग्रेटर नोएडा । ई-पंजीकरण प्रणाली द्वारा दस्तावेजों के पंजीकरण का निजीकरण करने के विरोध में सब रजिस्ट्रार कार्यालय गामा-2 में अनिश्चितकॉलीन हड़ताल/धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा व पंजीकरण कार्य पूर्ण रूप से बंद रहा। इस मौके पर सभी अधिवक्ता, बैनामा लेखक व स्टाम्प विक्रेताओं ने उपस्थित रहकर मजबूत एकता का परिचय दिया।इसके पश्चात दिनांक 12-06-2026 को शाम 4 बजे गामा-2 बार रूम में सभी कार्यकारी सदस्यों की अध्यक्षता एड. कुलदीप भाटी की अध्यक्षता में एक आपातकालीन बैठक आहूत की गई, जिसमें सोमवार से प्रदेश स्तर पर हड़ताल/धरना प्रदर्शन करने की रूपरेखा का प्रस्ताव पास किया गया, ताकि सरकार जल्द से जल्द अपनी उक्त योजना पर पुनर्विचार करते हुए हम सभी की आजीविका को सुरक्षित करे।इस मौके पर सचिव दिनेश शर्मा, सह सचिव गिर्राज सिंह चपराना, कोषाध्यक्ष अतुल भाटी, पूर्व अध्यक्ष रोहताश नागर, पूर्व अध्यक्ष जगदीश भाटी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश शर्मा पूर्व अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डा० दीपक शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अनिल भाटी, पूर्व अध्यक्ष महेश नागर, पूर्व सचिव महेश भाटी, पूर्व सचिव सुभाष चन्द निगम,मोहित शर्मा मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button