ग्रेटर नोएडा से आज़ाद समाज पार्टी को बड़ी ताकत! पूर्व मंत्री वेदराम भाटी के भतीजे ललित भाटी हुए चंद्रशेखर आजाद के साथ”
ग्रेटर नोएडा से आज़ाद समाज पार्टी को बड़ी ताकत! पूर्व मंत्री वेदराम भाटी के भतीजे ललित भाटी हुए चंद्रशेखर आजाद के साथ”

ग्रेटर नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के गिरधरपुर गांव निवासी और पूर्व कैबिनेट मंत्री बेदराम भाटी के भतीजे ललित भाटी ने आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।ललित भाटी लंबे समय से किसान, युवा और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। क्षेत्र में उनकी अलग पहचान और राजनीतिक पकड़ मानी जाती है। ऐसे में उनका आजाद समाज पार्टी में शामिल होना गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों के रूप में देखा जा रहा है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चंद्रशेखर आजाद लगातार पश्चिमी यूपी में संगठन विस्तार पर जोर दे रहे हैं और ललित भाटी जैसे प्रभावशाली युवा चेहरे का पार्टी में शामिल होना संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती दे सकता है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों और युवाओं के बीच इसका राजनीतिक प्रभाव देखने को मिल सकता है।




