ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन कलस्टर हुई आयोजित,42 टीमों ने लिया हिस्सा
ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन कलस्टर हुई आयोजित,42 टीमों ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनांक 9 मई 2026 से 13 मई 2026 तक ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन कलस्टर आयोजित हुआ, यह प्रतियोगिता पुलिस विभाग की सबसे बड़ी विशाल प्रतियोगिता मानी जाती है, जिसमें भारतवर्ष के सभी स्टेट पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स की टीम में हिस्सा लेती हैं इसमें कुल 42 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें लगभग 1200 खिलाड़ी बैडमिंटन के 700 खिलाड़ी टेबल टेनिस के विभिन्न टीमों से प्रतिभाग करने आए।उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन टीम पुरुष एवं महिला ने टीम के हेड कोच सब इंस्पेक्टर वरुण पवार, महिला कोच हेड कांस्टेबल भावना बालियांन तथा सहायक कोच हेड कॉन्स्टेबल विनय कुमार पांडे के कुशल नेतृत्व में 17 मेडल अर्जित किये, विगत वर्ष यह प्रतियोगिता केरल के कोच्चि में संपादित हुई थी जहां उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन टीम में 10 मेडल प्राप्त किए गए थे, यह भी बताते चलें कि टीम इवेंट में महिलाओं ने द्वितीय स्थान एवं पुरुषों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,इस बार टीम की बेहतरीन परफॉर्मेंस देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के खेल सचिव डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने आज टीम को व तीनो कोच को शुभकामनायें बधाई दी, तथा भविष्य मे और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया,
यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस टीम भी बैडमिंटन से पीछे नहीं रही बल्कि महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में चैंपियन बनी, टेबल टेनिस टीम ने 5 गोल्ड 6 सिल्वर 8 रजत पदक अर्जित कर सम्पूर्ण भारतीय पुलिस मे अपना दबदबा कायम कर सबको अपना लोहा मनवाया, उत्तर प्रदेश पुलिस टेबल टेनिस टीम के कोच श्री महेश चंद पांडे द्वारा इस सफलता के पीछे उत्तर प्रदेश पुलिस खेल सचिव डॉ प्रीतेंद्र सिंह व आईपीएस श्रींमती चारु निगम का सम्पूर्ण सहयोग व टीम के सभी खिलाड़ियों की मेहनत व अनुशासन वजह बताई, जबकि खिलाड़ियों ने पूछने पर इस सफलता के पीछे अपने कोच की भी मुख्य भूमिका बताई, उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन टीम एवं टेबल टेनिस टीम की सराहना पुलिस परिवार के मुखिया राजीव कृष्ण साहब वन्य अधिकारियों द्वारा की गई। इस प्रकार दोनों टीमों द्वारा 36 पदक व दो ट्रॉफी अर्जित की गयी।अगली प्रतियोगिता गुजरात के अहमदाबाद में महा अक्टूबर 2026 में होना प्रस्तावित है जिसमें दोनों टीमों को और अधिक बेहतर प्रदर्शन करने के लिए डॉक्टर प्रीतिन्द्र सिंह द्वारा प्रोत्साहित किया गया वहl भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।




