नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, यूपी को दिलाया रजत पदक
नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, यूपी को दिलाया रजत पदक

ग्रेटर नोएडा। थर्ड सब जूनियर नेशनल नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप 2026 में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश टीम को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 मई 2026 तक शिमला स्थित गवर्नमेंट ईटीई कॉलेज में हिमाचल रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन और रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की संयुक्त देखरेख में किया गया। चैंपियनशिप में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की टीमों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश की टीम ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में शानदार खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।गौतमबुद्ध नगर से चार खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। बालक वर्ग में विराज शर्मा ने हिस्सा लिया, जबकि बालिका वर्ग में सुरभि प्रिया, सारन्या आर्य और गौरांगी कसाना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।गौतमबुद्ध रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलगीर, सचिव रविकांत ठाकुर तथा खिलाड़ियों के अभिभावकों ने सभी खिलाड़ियों और कोच मिलिंद शर्मा को टीम की सफलता पर बधाई दी।संघ की ओर से कहा गया कि जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर गौतमबुद्ध नगर का नाम रोशन किया है। संघ ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।




