ग्रेटर नोएडा में 16-17 मई को आयोजित होने वाले भारतीय जनता पार्टी जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर भाजपा की हुई बैठक
ग्रेटर नोएडा में 16-17 मई को आयोजित होने वाले भारतीय जनता पार्टी जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर भाजपा की हुई बैठक

ग्रेटर नोएडा ।महाराजा अग्रसेन भवन, स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा में 16-17 मई को आयोजित होने वाले भारतीय जनता पार्टी जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर जिला प्रशिक्षण संचालन समिति, जिला प्रशिक्षण व्यवस्था समिति एवं मंडल अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में प्रशिक्षण वर्ग को सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की और संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों ने अपने सुझाव साझा किए।जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण अभियान संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूत कार्यकर्ता आधार प्रदान करने का कार्य कर रहा है। कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश मंत्री सुभाष भाटी पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी जिला महामंत्री धर्मेन्द्र भाटी वीरेन्द्र भाटी धर्मेन्द्र कोरी सेवानंद शर्मा विकाश चौधरी अरुण शर्मा सत्यपाल शर्मा राहुल पंडित कर्मवीर आर्य चन्द्रमणि भारद्वाज अर्पित तिवारी वंदना वानखेड़े गायत्री तिवारी दिनेश भाटी रजनी तोमर योगेश चौहान मनोज मावी भिखारी सिंह लोकेश त्यागी गजेन्द्र वाल्मीकि अन्नू सिंह वरुण धीमान आदि दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी बैठक में मौजूद उपस्थित रहे ।




