GautambudhnagarGreater noida news

श्योरान इंटरनेशनल स्कूल में मनाया मातृ दिवस,माताओं की मुस्कान और उत्साह ने आयोजन को बनाया यादगार

श्योरान इंटरनेशनल स्कूल में मनाया मातृ दिवस,माताओं की मुस्कान और उत्साह ने आयोजन को बनाया यादगार

ग्रेटर नोएडा ।श्योरान इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सभी माताओं ने पूरे आनंद और उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यालय का वातावरण खुशियों, संगीत और उत्साह से भर गया था।कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर रेस, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, तंबोला गेम तथा केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल भी लगाए गए, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया।

माताओं की मुस्कान और उत्साह ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।श्योरान इंटरनेशनल स्कूल सभी माताओं का हृदय से धन्यवाद करता है, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से इस समारोह को सफल और अविस्मरणीय बनाया।

Related Articles

Back to top button