GautambudhnagarGreater noida news

एच एस दिशा पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस (Mother’s Day) का हुआ आयोजन 

एच एस दिशा पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस (Mother’s Day) का हुआ आयोजन 

ग्रेटर नोएडा । एच एस दिशा पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस (Mother’s Day) का आयोजन किया गया। जिस का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या आभा कटियार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।और उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं को बताया कि माँ वो पहली गुरु होती हैं जिन्होंने हमें चलना, बोलना और प्यार करना सिखाया. वे हमारे लिए त्याग की मूर्ति हैं जो हमारी खुशी में ही खुश होती हैं. इस दिन हम उन्हें उपहार देकर, उनकी पसंद का खाना बनाकर या सिर्फ उन्हें गले लगाकर उनका दिल जीत सकते हैं. आइए, इस मातृ दिवस पर अपनी माँ को उनके प्यार और त्याग के लिए धन्यवाद दें। इस आयोजन में स्कूल के छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस के बाद क्लास नर्सरी से क्लास-II तक के स्टूडेंट्स ने Mothers Day से सम्बंधित वर्कशीट बनाई, क्लास-III से क्लास -VIII तक ड्रॉइंग कॉम्पटीशन कराया गया जिसमें स्टूडेंट्स को अपनी माँ का चित्र बनाते हुए मां के बारे मे लिखा, और स्टूडेंट्स को बताया गया कि अपनी माँ की घर के काम मे हेल्प करते हुए स्कूल के ग्रुप में वीडियो भेजनी हैं , जो स्कूल के स्टूडेंट्स के द्वारा अपनी माँ की हेल्प करते हुए वीडियो शेयर की, इस मौके पर स्कूल के अध्यापक/अध्यापिकाओं में शिवानी, अंजली , विभा, आकांक्षा, अरविंद, दीपिका, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button