कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में एमएसएमई मंत्रालय के साथ निर्यातकों की चुनौतियों पर महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित
कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में एमएसएमई मंत्रालय के साथ निर्यातकों की चुनौतियों पर महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित

ग्रेटर नोएडा । नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन 3 में दिनांक 8 मई, 2026 को एमएसएमई मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निर्यात क्षेत्र की चुनौतियों पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में आर्या फैशन्स की संस्थापक एवं सीईओ तथा आईबीए की उपाध्यक्षा डॉ. खुशबू सिंह ने भाग लिया। बैठक के दौरान MSME निर्यातकों को निर्यात संचालन, अनुपालन आवश्यकताओं, प्रक्रियात्मक अड़चनों, लॉजिस्टिक्स संबंधी समस्याओं तथा नीतिगत मामलों में आ रही विभिन्न चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
एमएसएमई मंत्रालय के अधिकारियों ने प्रस्तुत किए गए सुझावों और व्यावहारिक समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा आश्वस्त किया कि मंत्रालय इन मुद्दों पर कार्य कर रहा है और उठाए गए बिंदुओं की समुचित समीक्षा की जाएगी।डॉ. खुशबू सिंह ने कहा, _”यह मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है कि एमएसएमई मंत्रालय द्वारा मुझे इस महत्वपूर्ण चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया और निर्यात क्षेत्र की चुनौतियों पर अपने सुझाव रखने का अवसर दिया गया। मंत्रालय का यह प्रयास निश्चित रूप से MSME निर्यातकों के हित में है।बैठक सकारात्मक और रचनात्मक वातावरण में संपन्न हुई। इस प्रकार की निरंतर समन्वय बैठकें भारतीय एमएसएमई निर्यात क्षेत्र को सशक्त बनाने तथा ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होंगी।




