GautambudhnagarGreater noida news

जीबीयू में ‘टेक्नोवेट 2026’ का सफल आयोजन, 250 छात्रों को मिला एआई व इंडस्ट्री एक्सपोजर

जीबीयू में ‘टेक्नोवेट 2026’ का सफल आयोजन, 250 छात्रों को मिला एआई व इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा । गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आईबीएम दिवस “टेक्नोवेट 2026” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग जगत की नवीनतम तकनीकों, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा-आधारित टूल्स के व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराना था। इस आयोजन में लगभग 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में आईबीएम के इंडस्ट्री विशेषज्ञ अमन बख्शी (ग्रोथ इनिशिएटिव लीडर) एवं राहुल बतरा (स्ट्रेटेजिक ग्रोथ लीडर) ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को वर्तमान इंडस्ट्री ट्रेंड्स, करियर के उभरते अवसरों तथा कौशल विकास के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें आईबीएम चैंपियनशिप बैटल, क्विज एरीना, ‘लर्निंग बाय डूइंग’ सत्र, प्लेसमेंट गाइडेंस सत्र तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डैशबोर्ड बिल्डिंग पर आधारित कार्यशालाएँ शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने इन सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. अर्पित भारद्वाज एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण सोलंकी के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजू पाल रहे।इस आयोजन में विश्वविद्यालय प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह एवं डीन एकेडमिक्स प्रो. राजीव वार्ष्णेय के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही रजिस्ट्रार प्रो. चंदर किशोर सिंह, आईटी सपोर्ट टीम, डॉ. अनुराग सिंह भगेल, डॉ. संदीप राणा तथा राज कुमार के सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा इसे विद्यार्थियों के लिए एक अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक अनुभव बताया गया।

Related Articles

Back to top button