जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक।
जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक।

ग्रेटर नोएडा ।जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय, बिसरख में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला द्वारा की गयी।
बैठक में जनपद में चल रहे ब्लॉक स्तरीय ग्राम चौपाल कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा हाल ही में 5 राज्यों के चुनाव परिणामों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में जनपद में कांग्रेस की भूमिका पर गहन चर्चा की गई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा द्वारा किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि जनपद में चल रही ग्राम चौपालों के माध्यम से पार्टी सीधे जनता के बीच पहुंच रही है और स्थानीय समस्याओं को समझकर उनके समाधान हेतु संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि 5 राज्यों के चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस पार्टी ही देश व प्रदेश में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाते हुए आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं।
बैठक में विशेष रूप से उपस्थित कांग्रेस के छात्र संगठन एन०एस०यू०आई आंतरिक चुनाव प्राधिकरण के नवनियुक्त सदस्य के०के० शास्त्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में के०के० शास्त्री ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से संगठन के चुनाव कराकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सैनिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन महाराज सिंह नागर ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश की वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों, किसानों और युवाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है और आने वाले समय में जन आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने की अपील की।
बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे जनपद में कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएंगे तथा आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
बैठक में मुकेश शर्मा,नीरज लोहिया,दुष्यंत नागर,निशा शर्मा,महाराज सिंह नागर,सुरेंदर प्रताप सिंह,अरुण गुर्जर,रिज़वान चौधरी,गौतम सिंह,धरम सिंह,श्रुति कुमारी,सुबोध भट्ट,विजय नागर,धर्मबीर प्रधान,आर०के० प्रथम,रमेश यादव,रमेश वाल्मीकि,नितीश चौधरी,सचिन शर्मा,नीरज शर्मा,तनवीर अहमद,सचिन जीनवाल,विपिन त्यागी,अरविन्द रेक्सवाल,अमित कुमार,दयानन्द नागर,गजन सिंह प्रधान,प्रभात नागर,जगदीश नागर,अब्दुल वाहिद,धीरे सिंह,रमेश जीनवाल,ओमकार सिंह राणा आदि कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।




