GautambudhnagarGreater noida news

भूजल दोहन नहीं रुका तो करूंगा भूख हड़ताल-चौधरी प्रवीण भारतीय

भूजल दोहन नहीं रुका तो करूंगा भूख हड़ताल-चौधरी प्रवीण भारतीय

ग्रेटर नोएडा। नोएडा के सेक्टर 153 में प्राइवेट बिल्डर ACE पिछले लगभग ढाई वर्ष से जमीन की निचली सतह के स्वच्छ भूजल का दोहन कर हमारे प्राकृतिक स्वच्छ पानी को बर्बाद कर रहा है। बिल्डर के द्वारा सैकड़ो पंपों के माध्यम से साफ पानी को नालों में बर्बाद किया जा रहा है। भूजल दोहन को रोकने के संबंध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में एडीएम मंगलेश दुबे को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 153 में बिल्डर ने बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन में भूजल दोहन कर पानी का उपयोग किया जो कि नियम के विरुद्ध है। इस समस्या के समाधान हेतु भूजल विभाग एवं जिला प्रशासन को दर्जनों से अधिक शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कठोर कार्रवाई आज तक नहीं हुई। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि भूजल दोहन भूजल विभाग की साठ-गांठ के कारण ही किया जा रहा है। गौतम बुध नगर में सैकड़ो की संख्या में प्राइवेट बिल्डर इस शहर को बसाने का काम कर रहे हैं और अधिकतर बिल्डर भूजल दोहन कर रहे हैं। अगर बिल्डर इसी तरह भूजल दोहन करते रहेंगे तो एक दिन जमीन के नीचे का प्राकृतिक जल नष्ट हो जाएगा और यहां के लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेंगे। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि इन बिल्डरों पर तत्काल कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो 11 मई से जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर में भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

Related Articles

Back to top button